logo

झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के बेटे की शादी में हेमंत पहुंचे नागपुर, साथ में ये लोग थे

HEMANT2.jpg

रांची 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज नागपुर में झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के पुत्र गौरांग के शादी समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नव दंपति के सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की शुभकामना की। विवाहित जोड़े और उनके समस्त परिजनों को अनेक बधाई दी। मौके पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री आलमगीर आलम, विधायक इरफान अंसारी, विधायक अकेला यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।  मिली खबर के मुताबिक कई अहम और राष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी के कारण विवाह समारोह में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी थी।