द फॉलोअप डेस्क
निगम चुनाव नहीं करा कर आमजन को नगरीय सुविधा से वंचित रखना चाहती हेमंत सरकार। ये बातें भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर जिला की पांचवीं कार्यसमिति बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कही। उन्होंने कहा कि आज रांची में पानी और बिजली को लेकर लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। इस विषय को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओ को उन्हें सड़क पर उतरने का आह्वान किया। साथ ही भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर संगठन द्वारा तय सभी कार्यक्रमों को सफल करने की योजना बताई। उन्होंने जनसंपर्क में प्रदेश से लेकर बूथ तक के कार्यकर्ताओं को अभियान में जुट जाने को निर्देश दिया।

27 मई को डीसी कार्यालय के समक्ष होगा प्रदर्शन
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा कि 27 मई को डीसी कार्यालय के सामने बिजली, पानी एवं स्थानीय निकाय चुनाव की मांग को लेकर भाजपा रांची महानगर जिला विरोध-प्रदर्शन करेगी। हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आवाज उठाएंगे। वहीं, अगामी कार्यक्रमों जिसमें जनसंपर्क अभियान एवं आजीवन सहयोग निधि प्रमुख को लेकर महानगर के कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां बांटी। कार्यसमिति बैठक की प्रभारी गंगोत्री कुजूर ने विस्तार से अगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। सांसद संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री के 9 वर्ष की उपलब्धियों को लेकर जनता से जुड़े सभी कार्यक्रमों में सांसद की भूमिका सक्रियता के साथ रहेगी। महानगर प्रभारी मनोज सिंह ने मंडल अध्यक्षों से अनिर्मीत बूथों को जल्द से जल्द बनाने को कहा। बैठक का संचालन महामंत्री वरूण साहु एवं धन्यवाद ज्ञापन बलराम सिंह ने किया। मौके पर विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय, सूर्यमणि सिंह, सुबोध सिंह गुडडू, काजल प्रधान, सरोज सिंह, सत्यनारायण सिंह उपस्थित थे। इसके अलावा पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, महेश पोद्दार, प्रतुल शाहदेव, शिवपूजन पाठक, प्रेम मित्तल आदि ने भी कार्यक्रम में भाग लिया

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT