logo

हेमलाल मुर्मू झामुमो में हुए शामिल, सीएम बोले राजमहल संभालने वाला आ गया

helalwapas.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
भाजपा के बड़े नेता हेमलालू मुर्मू ने आज झामुमो का दामन थाम लिया है। उन्होंने 8 साल बाद घर वापसी की है। वह साल 2014 में भाजपा में शामिल हो गये थे। लेकिन आज झटका देते हुए फिर से घर वापसी कर ली है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो का झंडा ओढ़ा कर हेमलालू मुर्मू को पार्टी में शामिल किया। मुख्यमंत्री ने कहा की राजमहल लोकसभा में एक अच्छा नेता की जरूरत को पूरा करने वाला मिल गया। बता दें कि जब वह भाजपा में थे तो बरहेट से भाजपा ने उन्हें लोकसभा और विधानसभा का भी चुनाव लड़ाया था। लेकिन सफलता नहीं मिली। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें बरहेट से टिकट नहीं दिया। इसके बाद वे भाजपा दूर-दूर रहने लगे थे। फरवरी में झामुमो के स्थापना दिवस में ही झामुमो की सदस्यता ग्रहण करने की बात चल रही थी लेकिन किसी कारणवश स्थगित हो गई। हेमलाल मुर्मू की वापसी लोबिन हेंब्रम की मुश्किलें बढ़ा सकती है। अब जबकि हेमलाल मुर्मू की वापसी हो गई है तो झामुमो की तरफ से लोबिन हेंब्रम को साफ संदेश दिया जा सकता है कि अगर आपको झामुमो में ज्यादा परेशानी हो रही है तो आप भाजपा की तरफ रूख कर सकते हैं। अब संथाल में हेमलाल मुर्मू जैसे नेता की वापसी हो गई है जो आपकी जगह भरेगा। गौरतलब है कि लोबिन हेंब्रम हमेशा ही हेमंत सोरेन के खिलाफ बोलते दिखे हैं। उनकी कई नीतियों का वह विरोध करते दिखे हैं।