logo

राज्य में अगले 4 दिनों तक इन जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी

RAINY.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मौसम विभाग ने राज्य कई जिलों में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड के कई जिले प्रभावित रहने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है। जिसमें सोमवार को संताल और पलामू प्रमंडल सहित चार जिलों हजारीबाग, कोडरमा, चतरा आदि में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी रांची में बदल छाए रहेंगे मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि राज्य के विभिन्न जिलों में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और वज्रपात की भी आशंका है। 

पिछले 24 घंटों में हुई बारिश 
हजारीबाग : 78.4 मिमी 
गोड्डा : 73 मिमी
लातेहार : 57 मिमी
गढ़वा : 54 मिमी 
पूर्वी सिंहभूम : 38.4 मिमी
पाकुड़ : 33.6 मिमी

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand latest update jharkhand monsoon jharkhand mausam jharkhand monsoon news