logo

रांची : पंकज मिश्रा की शिकायत याचिका पर हुई सुनवाई, ईडी के अधिकारियों पर तथ्य छुपाने का है आरोप

ED7.jpg
द फॉलोअप डेस्क

साहिबगंज जिले में अवैध खनन और टेंडर मैनेज करने के आरोपी पंकज मिश्रा की ओर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)  के सहायक डायरेक्ट के विरूद्ध दायर शिकायत याचिका पर ईडी की विशेष अदालत में बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान पंकज मिश्रा के अधिवक्ता ने अपनी बहस में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने तथ्य छुपाये हैं। वहीं, ईडी के अधिवकता ने अपनी बसह में पंकज मिश्रा की याचिका की मेटीबिलटी पर सवाल उठाया है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से विशेष लोक अभियोजक आतिश कुमार ने पक्ष रखा। वहीं, अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 25 जनवरी को तय की है।

यह भी पढ़ें रांची : नल जल योजना 2024 तक होगा पूरा, सीएम ने केंद्रीय मंत्री को दिलाया भरोसा  

पीएमएलए कोर्ट में कराया था शिकायत दर्ज

झारखंड के मुख्यमंत्री और जेएमएम के नेता हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सहायक सहायक डायरेक्ट के खिलाफ पीएमएलए कोर्ट  में शिकायत दर्ज की थी। जिसमें उन्होंने ईडी के अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा कि बरहरवा टेंडर केस से जुड़े तथ्यों को छिपाया गया है। उन्होंने कहा कि पीएमएलए कोर्ट को बताया है कि झारखंड पुलिस साहिबगंज के बरहड़वा टोल प्लाजा टेंडर मामले में उन्हें क्लीन चिट दे दी है। बता दें कि इस मामले में 19 जुलाई 2022 को पंकज को ईडी ने गिरफ्तार किया था।

    

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT