logo

रांची : सिविल कोर्ट में राहुल गांधी मामले में अब 4 फ़रवरी को होगी सुनवाई

सिविल कोर्ट में राहुल गांधी मामले में अब 4 फ़रवरी को होगी सुनवाई

द फॉलोअप डेस्क

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर की गई टिप्पणी से जुड़े मामले में शनिवार को राँची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने शिकायतवाद पर अगली सुनवाई के लिए 4 फरवरी की तारीख़ मुक़र्रर की है।

ये भी पढ़ें:इम्तिहान के दौरान बच्चों को तनाव से मिलती है मुक्ति

क्या है मामला

बता दें की यह मामला राहुल गांधी द्वारा वर्ष 2018 में कांग्रेस के अधिवेशन में बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी करने से जुड़ा है। राहुल गांधी ने कहा था ''कांग्रेस में कोई हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता है। कांग्रेसजन किसी हत्यारे को राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीकार नहीं कर सकते हैं, यह बीजेपी में ही पॉसिबल है।'' शिकायतकर्ता बीजेपी नेता ने झारखंड हाईकोर्ट में इस मामले में प्रतिशपथ पत्र दाखिल कर कहा है कि अमित शाह के खिलाफ जितने भी केस थे, उनमें बरी हो चुके हैं। ऐसे में राहुल गांधी की ओर से दिया गया स्टेटमेंट अपमानजनक है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:- http:// https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT