logo

कोडरमा में गुपचुप खाकर बिगड़ी 40 लोगों की तबियत, उल्टी–पेट दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती

koderma2.jpg

द फॉलोअप, कोडरमा 
कोडरमा जिले में फ़ूड पोइसन से 40 से भी अधिक लोगों की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद फ़ौरन उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया की सभी फ़ूड पोइज़न के शिकार हुए हैं। दरअसल, घर से बाहर निकलते ही अधितकर लोगों का मन चटपटा खाने की ओर आकर्षित होता है। इलाके के चौक चौहरों से लेकर मोहल्ले के नुक्कड़ पर आपको अक्सर चटपटे ठेले खोमचे नजर आ जाया करते हैं, जिसे देख कर लोग चाट, चाउमीन और गुपचुप के ठेले पर बड़े चाव से इन सारे चीजों का लुत्फ़ उठाने लग जाते हैं। लेकिन हममें से अधिकतर ठेले पर बने चाट गुपचुप जैसे व्यजनों की बनाये जाने के तरीके और साफ-सफाई का ख्याल रखे बिना खाना शुरू कर देते हैं। जो की शरीर के लिए बहुत ही नुकसानदेह साबित हो जाता है। कुछ इसी तरह कोडरमा थाना के बलरोटांड और गोसाइटोला में रहने वाले 40 लोगों के साथ हुआ है। 

अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा 

बता दें कि सभी ने 20 अक्टूबर की रात ठेले से गुपचुप खाया था। खाना हाइजेनिक न होने की वजह से वे फ़ूड पोइज़न का शिकार हो गए। उन्हें दस्त और उल्टियां होनी शुरू हो गई। इसके बाद सभी को कोडरमा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन ड्यूटी पर डॉक्टर प्रमोद कुमार के उपस्थित न होने से परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। समय बीतने के बाद डॉक्टर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित परिजनों को शांत कराते हुए फटकार भी लगाए। फ़ूड पोइज़न का शिकार होने वालों में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हैं।