द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सोमवार को सोशल मीडिया में खूब ट्रोल हुए। दरअसल वे एक कार्यक्रम में जूता नारियल फोड़ते नजर आए। इस फोटो के सामने आते ही सोशल मीडिया में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। दरअसल सोमवार को जमशेदपुर के टिनप्लेट कंपनी में दो हजार करोड़ की लागत से बनने वाले एक्सपेंशन प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने इस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। वहीं, कार्यक्रम के दौरान राज्य के सड़क परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, विधायक सरयू राय, मंगल कालिंदी, रामदास सोरेन के अलावा जिले के आला अधिकारी एवं टाटा स्टील के सीईओ टीवी नरेंद्रन और टिनप्लेट कंपनी के प्रबंध निदेशक मौजूद मुख्य रूप से मौजूद थे। इसी कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी शामिल थे। उनके द्वारा जूता पहनकर नारियल फोड़े जाने की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT