logo

जमशेदपुर : बन्ना गुप्ता पहुंचे पूर्व सीएम रघुवर दास के घर, पोती आराध्या को दिया आशीर्वाद 

nhgfd.jpg

जमशेदपुरः
वैसे तो आम दिनों में पक्ष विपक्ष की नोंक झोंक चलती रहती है, लेकिन जब वह किसी पारिवारिक समारोह में पहुंचते हैं तो सारे सियासी झगड़े भूल जाते हैं। इसका ताजा उदाहरण आप इस तस्वीर में देख सकते हैं। यहां पूर्व मुख्यमंत्री से लिपटे हुए और कोई नहीं बल्कि कांग्रेस के मंत्री बन्ना गुप्ता है। वह रघुवर दास की पोती आराध्या  के प्रथम जन्मदिन पर पहुंचे थे। 


पोती के जन्मदिन पर पहुंचे थे
स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास  के एग्रीको स्थित निवास स्थान पहुंचे थे और उनकी पोती आराध्या को उसके प्रथम जन्मदिन पर अपना आशीर्वाद दिया।