logo

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ, 61 लाख बच्चों को मिलेगी खुराक 

CM253.jpg

रांची 

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज राज्य स्तरीय पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ रामजन्म नगर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर के प्रांगण में किया। मौके पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि देश में पोलियो का कोई मरीज अभी नहीं है। इस पर हमलोगों ने नियंत्रण कर लिया है। इसी को बरकार रखने के लिए पूरे राज्य भर में आज पोलियो दिवस मनाया जा रहा है। देश ने पोलियो के गंभीर परिणाम को देखा है और इसलिए हमें सजग रहने की जरूरत है। राज्य भर मे कुल 6115703 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जाएगी। पूरे जिले मे कुल 24463 बूथ बनाये गये हैं। बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए कुल 48926 टीम बनायी गयी है। पल्स पोलियो के कार्य को देखने के लिए 4893 सूपर्वाइज़र राज्य भर मे कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि  ज़ीरो से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जा रही है। 

मंत्री गुप्ता ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम के सभी पल्स पोलियो बूथ पर एवं 26 एवं 27 अगस्त को घर-घर जाकर पोलियो का खुराक सहिया, सेविका एवं गैर सरकारी संस्था के द्वारा पिलायी जाएगी। पूर्वी सिंहभूम जिला में कुल 395368 बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पूरे जिले में कुल 3066 बूथ बनाए गए हैं। 2804 टीम 187 ट्रांजिट टीम बनायी गयी है।

इस कार्यक्रम में डॉक्टर सीपी चौधरी, निदेशक स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, डॉक्टर साहिर पाल सिविल सर्जन पूर्वी सिंहभूम, डॉ रंजीत पांडा जिला आरसीएच पदाधिकारी, डॉ ओपी केसरी जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, डॉक्टर सोमालिया स्पेशल मेडिकल ऑफिसर ,डब्लूएचओ, जिला कार्यक्रम समन्वयक, सिटी प्रबंधक, लोक स्वास्थ्य प्रबंधक, बीटीटी एवं सहिया इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


 

Tags - Health Minister Banna GuptaJharkhand News