logo

रांची में HDFC बैंक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

िोत.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित फल मंडी के पीछे शुक्रवार रात एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान अभिषेक कुमार सिंह (30 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद सिटी एसपी राज कुमार मेहता व अरगोड़ा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। बताया जा रहा है कि अभिषेक सिंह को अपराधियों ने दौड़ा कर गोली मारी है, क्योंकि घटनास्थल के कई स्थानों पर खून गिरा मिला है।

कैसे दिया घटना को अंजाम 
अभिषेक के दोस्त प्रिंस ने बताया कि अभिषेक एचडीएफसी बैंक की मेन रोड शाखा में लोन डिपार्टमेंट में कार्यरत था। दोनों जगन्नाथपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तीन युवकों ने दोनों को रोका। तीनों ने उनसे पूछा यहां क्या कर रहे हो? चलो जो समान है, निकालो। इसके बाद अपराधियों ने पिस्टल सटा दी। अपराधियों ने प्रिंस से उसका मोबाइल फोन और पैसा लूट लिया। इसके बाद वे अभिषेक से भी उसका मोबाइल फोन लूटने का प्रयास करने लगे। 

एक युवक को हिरासत में लिया
महंगा मोबाइल फोन होने के कारण अभिषेक उसे अपराधियों को देने को तैयार नहीं था। वह भागने लगा। इसी दौरान अपराधियों ने उसे दौड़ा कर गोली मार दी और मोबाइल फोन लूट कर पैदल ही वहां से भाग निकले। घटना के बाद प्रिंस अपने घर गया और घटना की सूचना ‘डायल 100’ पर पुलिस को दी और वापस घटनास्थल पर पहुंचा। रांची पुलिस ने मामले में एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

Tags - Ranchi News Ranchi News Ranchi Crime Ranchi Latest News Ranchi Jharkhand