logo

हजारीबाग से 25 वर्षीय विवाहिता लापता, तलाश में जुटा परिवार; पुलिस से लगाई गुहार

हजारीबाग से 25 वर्षीय विवाहिता लापता, तलाश में जुटा परिवार; पुलिस से लगाई गुहार

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के डुंगो गांव से 25 वर्षीय विवाहिता सुनीता देवी के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटीं, जिससे परिवार के लोग परेशान हैं। सुनीता के पति पप्पू ठाकुर और अन्य परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों तथा आसपास के संभावित ठिकानों पर उनकी तलाश की, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल सकी। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने विष्णुगढ़ थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से सुनीता को खोजने की गुहार लगाई है।


बिना बताए घर से निकलीं, देर शाम तक नहीं लौटीं
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, सुनीता देवी बीते दिनों किसी को कुछ बताए बिना घर से बाहर निकली थीं। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटीं, तो परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद उनकी खोजबीन शुरू की गई और रिश्तेदारों से भी संपर्क किया गया, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। सुनीता के अचानक लापता होने से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


परिजनों ने लोगों से मांगी मदद, जारी किया मोबाइल नंबर
सुनीता देवी की तलाश में परिजनों ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को सुनीता के संबंध में कोई जानकारी मिलती है या वह कहीं दिखाई देती हैं, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाने में दें। इसके अलावा मोबाइल नंबर 7050171804 पर संपर्क कर भी जानकारी दी जा सकती है। परिजनों को उम्मीद है कि आम लोगों के सहयोग और पुलिस की कोशिशों से सुनीता का जल्द पता चल सकेगा।

Tags - Hazaribagh News Missing Woman Jharkhand News Vishnugarh Police Investigation