hazaribagh unknown body found in fisheries department campus
Hazaribagh, Lohsinghna Police Station, Unknown Body, Fisheries Department, Dead Body Found, Police Investigation, Jharkhand Crime, Medical College Hospital, CCTV Footage, Crime News
Hazaribagh, Jharkhand Crime, Police Investigation, Dead Body, Crime News
हजारीबाग के मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव
द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग के लोहसिंघना थाना क्षेत्र स्थित मत्स्य विभाग परिसर में सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव परिसर के अंदर पड़ा मिला, जिसकी सूचना मिलते ही लोहसिंघना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने मुक्ति सेवा संस्थान के सचिव नीरज कुमार को भी इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

शरीर पर चोट के निशान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक के सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।