हजारीबाग
हजारीबाग में 21 अगस्त 2026 को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस प्रशासन के बीच हुई झड़प के मामले में हजारीबाग पुलिस ने अब सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले को लेकर कोर्रा थाना में FIR की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
700 लोगों के खिलाफ FIR, 200 की पहचान
पुलिस के अनुसार, पूरे घटनाक्रम में करीब 700 लोगों के खिलाफ FIR की कार्रवाई की जा रही है, जबकि इनमें से लगभग 200 लोगों की पहचान कर ली गई है। पुलिस अब घटनास्थल के वीडियो फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को खंगालकर झड़प में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।
वीडियो फुटेज से लोगों की पहचान
बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान स्थिति बिगड़ने के बाद छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल के वीडियो फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित करने, पुलिस से झड़प और उपद्रव में शामिल लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।
कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कार्रवाई
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पहचान और FIR की प्रक्रिया लगातार जारी है।