logo

हजारीबाग : टेंट हाउस में आग लगने से 6 साल की बच्ची की मौत, 4 की हालत गंभीर

FIRE1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के हजारीबाग से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक टेंट हाउस में आग लगने से 6 साल की बच्ची की मौत हो गयी है। मिली खबर के मुताबिक जिले के मालवीय रोड स्थित गयत्री टेंट हाउस में आग लग गई। आग लगने से कई लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना सोमवार की है। पुलिस ने इसकी सूचना आज मंगलवार को दी है। बता दें कि सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के दिन लोगों ने बड़ी संख्या में यहां दीप जला रखे थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दीप से निकली आग ने टेंट हाउस को चपेट में लिया। इसके बाद ये भीषण हादसा हुआ। मृतक बच्ची का नाम अन्नु बताया जा रहा है। 

ऐसे लगी आग 

घटना के संबंध में एक स्थानीय बताया कि दीपक से लगी आग ने देखते ही देखते आसपास की इमारतों को अपने चपेट में ले लिया। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग छह घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब बच्ची की मौत हो चुकी थी। आग लगने से चार लोग बुरी तरह से झुलस गये हैं। इन सभी को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट किया गया है। इधर, पुलिस ने कहा है कि आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। घायलों की हालत गंभीर बताई जाती है।