logo

हजारीबाग सड़क हादसा : बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को ये सीख लेने की दी सलाह

MARANDI15.jpeg

रांची 

हजारीबाग सड़क हादसे में 6 लड़कियों के घायल होने की खबर पर बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को इससे सीख लेने की सलाह दी है। बता दें कि हजारीबाग में अवैध बालू लदे वाहन ने 6 युवतियों को कुचल दिया है। घटना टाटीझरिया थाना क्षेत्र के खैरा बरकट्ठा रोड की है। सभी युवतियों की हालत नाजुक बनी हुई है। सबका हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये लड़कियां पुलिस बहाली की तैयारी कर रही थीं। सभी सुबह दौड़ की प्रैक्टिस करने गई थीं। तभी अवैध बालू लदा एक वाहन तेजी से जा रहा था। जिसने 6 लड़कियों को रौंद दिया। इस बाबत मरांडी ने सीएम चंपाई से कहा है कि हेमंत सोरेन की दुर्गति से कुछ सबक लीजिये। नदियों के प्रवाह तंत्र और जानमाल की सुरक्षा के लिए बालू के अवैध कारोबार पर रोक लगाइय़े। 

घटना पर दुख व्यक्त किया 
बाबूलाल ने लड़कियों के घायल होने पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है, हजारीबाग में अवैध बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से 6 युवतियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर से इनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के संरक्षण में अवैध बालू ढुलाई कर रहे वाहन यमराज के रूप में सड़कों पर दौड़ रहे हैं। राज्य सरकार को तत्काल इस पर रोक लगाने की जरूरत है। 


देर तक पड़ी रही घायल लड़कियां 
हजारीबाग से मिली खबर के मुताबिक लड़कियों के साथ हादसा होने के बाद वह काफी देर तक वहीं पड़ी रहीं। काफी देर बाद गांव की एक गाड़ी वहां से गुजर रही थी तो उसकी नजर लड़कियों पर पड़ी। उसने स्थानीय लोगों को इस बारे में बताया। एक-एक कर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और सभी युवतियों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। युवतियों की स्थिति देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn