logo

हजारीबाग पुलिस ने वाहन चुराने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया, 6 बदमाशों को पकड़ा

हजारीबाग.jpg

द फॉलोअप  डेस्क

झारखंड की हजारीबाग पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह झारखंड, बिहार, ओडिशा और छतीसगढ़ समेत अन्य राज्यो में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। चोरी के बाद वाहनों को दूसरे प्रदेशों में ले जाकर बेच दिया जाता था। पुलिस के हत्थे चढ़े गिरोह के सदस्यों में हजारीबाग (पदमा) निवासी बिनय कुमार पासवान, टाटीझरिया झरपो का विकास कुमार, दारू थानाक्षेत्र के जरगा का रहने वाला श्रवण कुमार और संतोष महतो शामिल है। पुलिस ने चतरा जिला के राजपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत केंदीनगर निवासी बिनय कुमार और पलामू के हरिहरगंज थानाक्षेत्र के बभनबारा निवासी मो. रफीक अंसारी को भी पकड़ा है। पुलिस इनसे पूछताछ कर अन्य जानकारियां जुटा रही है। 

26 मार्च को कोर्रा थानाक्षेत्र से हुई थी चोरी
पुलिस ने बताया कि 26 मार्च की रात को बड़कागांव थाना स्थित 14 माइल बरवाडीह के पास से अज्ञात अपराधियों ने एक हाईवा ट्रक (JH 02 AY 9338) चोरी कर लिया गया था। इस संदर्भ में संतोष कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर बड़कागांव थाना (कांड सं-79/2024) मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच के आधार पर और गुप्त सूचना प्राप्त करने के बाद बड़कागांव एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम ने बिनय कुमार पासवान, श्रवण कुमार, विकास कुमार, संतोष महतो, बिनय कुमार राणा को ट्रक सहित गिरफ्तार किया गया। बता दें हाइवा की चोरी कोर्रा थाना के हुरहुरू पतरातु गैरेज से हुई थी। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था उनकी निशानदेही पर सरगना मो, रफीक अंसारी को पकड़ा गया।


पुलिस ने चोरी का ट्रक और कार बरामद किया
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुआ एक हाईवा ट्रक, घटना  को अंजाम देने में इस्तेमाल हुई हुंडई कार ओर 6 मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने अपने बयान में स्वीकार किया कि ये लोग झारखंड, बिहार, ओडिशा और छतीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में वाहनों चोरी कर दूसरे राज्यों में ले जाकर बेच देते हैं।

Tags - HAZARIBAGH POLICE JHARKHAND NEWSCRIME NEWS