द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग जिले में एक बड़ा प्रशासनिक घोटाला सामने आया है। ACB ने डीआरडीए डायरेक्टर अलका कुमारी को नाटकीय तरीके से उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, अलका कुमारी, जो पहले हजारीबाग में अंचल अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं, जमीन माफियाओं के साथ मिलकर सरकारी जमीनों का दाखिल-खारिज करवा रही थीं।
मामला उजागर होने के बाद प्रशासन ने गंभीर जांच की, जिसमें अलका कुमारी को दोषी पाया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बाद ACB की टीम ने चतरा पहुंचकर डीआरडीए कार्यालय से उन्हें गिरफ्तार किया और हजारीबाग लेकर आई। इस गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है, और सरकारी कर्मियों के बीच यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है।
