logo

हजारीबाग : आइडियल पैथोलॉजी का अल्ट्रासाउंड यूनिट सील, डॉ इश्तियाक अहमद से ये है कनेक्शन 

आइडियल पैथोलॉजी का अल्ट्रासाउंड यूनिट सील, डॉ इश्तियाक अहमद से ये है कनेक्शन 

हजारीबाग 
स्वास्थ्य विभाग ने आइडियल पैथोलॉजी के अल्ट्रासाउंड यूनिट को सील कर दिया है। दरअसल सिविल सर्जन कार्यालय के दस्तावेज में आइडियल पैथोलॉजी के अल्ट्रासाउंड के लिए रेडियोलॉजिस्ट के रूप में डॉ इश्तियाक अहमद का नाम रजिस्टर्ड है। डॉक्टर इश्तियाक को एनआईए की टीम ने रांची से अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट (एक्यूआईएस) के मास्टरमाइंड के रूप में हिरासत में लिया है।

मिली खबर के मुताबिक डॉक्टर इश्तियाक हजारीबाग आइडियल पैथोलॉजी प्रत्येक दिन रविवार को छोड़कर यहां आता था। दोपहर के 12:00 से 3:30 तक काम करने के बाद यह वापस रांची लौट जाता था। 5 दिसंबर  2022 उनका आना-जाना लगातार बना हुआ था। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। 


 

Tags - Hazaribagh  Ideal Pathology ultrasound Dr Ishtiaq Ahmed Jharkhand News