हजारीबाग:
Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले के उरीमारी में सैनिक कंपनी के गेट पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में कंपनी के एक गार्ड को गोली लग गई। घायल गार्ड को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।

घटनास्थल पर चार पर्चे छोड़कर फरार हुए अपराधी
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके पर चार पर्चे छोड़कर फरार हो गए। इन पर्चों के जरिए स्पेशल प्रोजेक्ट ऑफिसर को अगला निशाना बनाने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। घटनास्थल से पुलिस ने सात खोखे बरामद किए हैं। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अपराधियों की पहचान करने के साथ ही फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।