logo

हजारीबाग : बाइक चुराने वाले गिरोह के 4 अपराधी गिरफ्तार, 8 मोटरसाइकिल भी जब्त 

बाइक चुराने वाले गिरोह के 4 अपराधी गिरफ्तार, 8 मोटरसाइकिल भी जब्त 

हजारीबाग 

हजारीबाग (Hazaribagh) पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानेदही पर चोरी के 8 बाइक को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस को ये कामयाबी गुप्त सूचना के आधार पर मिली है। बता दें कि शहर में शहर में काफी दिनों पहले से बाइक चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। 8 फरवरी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और ये सफलता मिली। पुलिस निरीक्षक ललित कुमार सदर थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापामार दल का गठन किया गया। छापामार दल ने सदर थाना से पिछले दिनों चोरी गये 2 बाइक के साथ तीन लोगों को पकड़ा। फिर इनकी निशानदेही पर अन्य स्थानों पर छापेमारी की गयी। इसमें एक अन्य आरोपी और साथ ही चोरी के 6 बाइक जब्त किये गये। 

इनकी हुई गिरफ्तारी 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनके नाम हैं, कृष्ण कुमार, पिता बैजनाथ महतो (कंचनपुर, पेलावल), आयुष कुमार ओझा, पिता स्व० रमेश ओझा (ग्राम कंचनपुर, पेलावल), नीतीश कुमार, पिता महेश प्रसाद (ग्राम कंचनपुर, कटकमसांडी) और चंदन कुमार, पिता लालचंद प्रसाद (ग्राम बसरिया, दारू)। 

छापामार दल में ये लोग थे शामिल 

पुनि ललित कुमार सदर थाना प्रभारी,  पुअनि विपिन कुमार लोहसिंधना थाना प्रभारी,  पुअनि अरूण कुमार सदर थाना,  पुअनि अमीत कुमार द्विवेदी सदर थाना, अलाउद्दीन सदर थाना, नवर्देश्वर सिंह सदर थाना, आनंद मोहन कुमार सदर थाना, आरक्षी मनीष कुमार चंदेल और सदर व लोहसिंधना थाना के सशस्त्र बल।