logo

हजारीबाग में स्कूल वैन पलटी, कई बच्चे घायल; चालक पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप

नोल4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित महुगाईखुर्द के मरदु सोती रोड पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सरगम इंटरनेशनल स्कूल, बड़कागांव की स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में वाहन पर सवार कई स्कूली बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।


चालक पर शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्कूल वाहन का चालक शराब के नशे में था और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी कारण उसने सीधे रास्ते पर भी वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वैन पलट गई। हादसे के बाद बच्चों के परिजनों में स्कूल प्रबंधन और चालक के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिली। घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।


गीली मिट्टी बनी बच्चों की जान बचने की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाल की बारिश के कारण सड़क किनारे की मिट्टी काफी नरम थी। इसी वजह से वाहन पलटने के बावजूद झटका अपेक्षाकृत कम लगा और बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। इस घटना के बाद एक बार फिर निजी स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और चालकों की नियमित जांच पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषी चालक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Hazaribagh School Van Accident, Barkagaon News, School Vehicle Accident, Hazaribagh News, Sargam International School, Drunk Driver, Jharkhand Accident, School Van Overturns, Children Injured, Road Accident

Hazaribagh, Barkagaon, School Accident, Jharkhand, Road Accident

hazaribagh barkagaon school van accident children injured drunk driver

Tags - Hazaribagh Barkagaon School Accident Jharkhand Road Accident