logo

आशु प्रिया ने बढ़ाया हजारीबाग का मान, माधुरी दीक्षित के हाथों मिला बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का खिताब 

hbagh_(2).jpeg

हजारीबाग 

हजारीबाग बेटी आशु प्रिया को बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के हाथों सम्मानित किया गया है। आशु प्रिया हजारीबाग की फेमस बी ब्राउन ब्यूटी सालोन की संचालिका हैं। प्रिया को सौंदर्य प्रसाधन के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए दीक्षित के हाथों जयपुर में आयोजित इंडो ग्लोबल बिजनेस अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है। प्रिया को बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट ऑफ झारखंड का खिताब दिया गया है। इस अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन जयपुर की प्रोडक्शन कंपनी लक्जरी डेस्टिनेशन के द्वारा किया गया था। यहां प्रिया के साथ अन्य क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। 

पहले भी मिल चुका है सम्मान 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान से प्रभावित होकर एक साल पूर्व उन्होंने जैन पेट्रोल पंप के समीप बी ब्राउन ब्यूटी सालोन का शुभारंभ किया। प्रिया ने स्थानीय इंदिरा गांधी विद्यालय से दसवीं की पढ़ाई प्रथम श्रेणी से पास की है। इंटर साइंस कॉलेज से 12वीं एवं आनंद कॉलेज से अर्थशास्त्र प्रतिष्ठा में स्नातक की डिग्री ली है। इसके। इसके पहले भी प्रिया को बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री एवं ब्राजील की मशहूर मेकअप आर्टिस्ट मिशेल पाल्मा के द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

दादा को दिया सफलता का श्रेय 
स्थानीय ओकनी मुहल्ले की रहने वाली आशु प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा राम प्रसाद को दिया है। कहा है कि आज मैं जो कुछ भी हूं अपने दादाजी के लगातार प्रोत्साहन से हूं। अपने मेकअप गुरु अनुराग आर्य वर्धन को भी इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय दिया है। जिनसे मुंबई मंर रह कर इन्होंने मेकअप की बारीकियां को सीखा।

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N