देवघर
पिछले दिनों हज़ारीबाग में पत्रकार पर हुए हमले को लेकर देवघर के पत्रकारों में भी जबरदस्त रोष देखने को मिला। इस घटना के विरोध में प्रेस क्लब ऑफ देवघर ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अपना विरोध दर्ज किया है। क्लब की ओर से आयोजित बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद संघ के अध्यक्ष कंचन सौरभ मिश्रा, महासचिव नीरज चौधरी,सचिव ऋतुराज सिन्हा,उपाध्यक्ष समरजीत सिंह,अमरनाथ पोद्दार,कोषाध्यक्ष आशीष कुंदन सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्यों ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा के साथ इस तरह की घटना बेहद गंभीर है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।.jpeg)
देवघर प्रेस क्लब की गिरफ्तारी व माफी की मांग
वहीं प्रेस क्लब ऑफ देवघर ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस मामले में शामिल आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही क्लब द्वारा कहा कि जिस समय यह घटना हुई उस दौरान मौजूद मंत्री इरफान अंसारी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। क्लब ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और स्थानीय प्रशासन की होगी। इस मामले को लेकर प्रेस क्लब ऑफ देवघर ने मुख्यमंत्री के नाम एक मेमोरेंडम जिला उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह को सौंपा है।