logo

इचागढ़ से आजसू विधायक प्रत्याशी हरेलाल महतो ने नाथवाणी को दी बधाई

जोीगसोत.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए सांसद परिमल नाथवानी से आज रांची में ईचागढ़ के आजसू नेता एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी हरेलाल महतो ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान हरेलाल महतो ने परिमल नाथवानी को राज्यसभा चुनाव में मिली जीत पर बधाई देते हुए उनके सफल और जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान हरेलाल महतो ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास से जुड़ी आवश्यकताओं की ओर नवनिर्वाचित सांसद का ध्यान आकर्षित किया। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति और विकास के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। हरेलाल महतो ने कहा कि परिमल नाथवानी का सरल और व्यवहारिक व्यक्तित्व उन्हें काफी प्रभावित करता है तथा उनसे मुलाकात का अनुभव बेहद सुखद रहा।


 

Tags - Jharkhand Politics Parimal Nathwani Rajya Sabha AJSU Ranchi News