द फॉलोअप डेस्क:
आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकार कर उनको जन्मदिन की बधाई दी। धमेंद्र प्रधान के 57वें जन्मदिन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और झारखंड में एनडीए को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

लगातार मिल रही बधाईयां
हरेलाल महतो ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान एक अनुभवी और कुशल संगठनकर्ता होने के साथ-साथ देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से एनडीए को आगे भी मजबूती मिलेगी। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को धर्मेंद्र प्रधान अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई संदेश भेजकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।