द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में भगवान हनुमान के आदर्शों और महान संत एवं हनुमान भक्त नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने की मांग उठी है. केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. संजय सेठ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी और मुख्यमंत्री से फिल्म को टैक्स फ्री करने का आग्रह किया. उनका कहना है कि ये फिल्म युवाओं को भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम बन सकती है. दरअसल, ‘हनुमान अंश’ फिल्म को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने झारखंड सरकार से एक खास अपील की है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने का आग्रह किया है.

भगवान हनुमान और नीम करौली बाबा से प्रेरित फिल्म
दरअसल फिल्म की कहानी भगवान हनुमान के आदर्शों और महान संत तथा हनुमान भक्त नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित है. संजय सेठ के मुताबिक फिल्म के जरिए नई पीढ़ी तक भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों से जुड़ा सकारात्मक संदेश पहुंचाया जा सकता है. अपने पत्र में संजय सेठ ने सत्य, साहस, सेवा, त्याग और धर्म जैसे मूल्यों का भी जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को अपनी संस्कृति और मूल्यों से जोड़ना जरूरी है और ऐसी प्रेरणादायक फिल्में इस दिशा में एक माध्यम बन सकती हैं. संजय सेठ ने ये भी कहा कि मनोरंजन के साथ अगर कोई फिल्म समाज और युवा पीढ़ी को सकारात्मक संदेश देती है, तो ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए. इसी सोच के साथ उन्होंने झारखंड सरकार से ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने पर विचार करने का आग्रह किया है.

क्या झारखंड में टैक्स फ्री होगी ‘हनुमान अंश’?
यहां ये साफ कर दें कि फिलहाल यहे मांग और आग्रह है. संजय सेठ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर सरकार से सकारात्मक निर्णय की उम्मीद जताई है. यानी अब नजर झारखंड सरकार के फैसले पर रहेगी कि फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने को लेकर क्या निर्णय लिया जाता है. संजय सेठ ने अपनी अपील में फिल्म के सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को भी रेखांकित किया है. उनका कहना है कि भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों से जुड़े संदेशों को युवाओं तक पहुंचाने वाली फिल्मों को बढ़ावा देना आज की जरूरत है.

सरकार ने अभी नहीं लिया है फैसला
तो कुल मिलाकर, ‘हनुमान अंश’ फिल्म को झारखंड में टैक्स फ्री करने की मांग को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. फिल्म भगवान हनुमान के आदर्शों और नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित बताई गई है. संजय सेठ का तर्क है कि फिल्म सत्य, साहस, सेवा, त्याग और धर्म जैसे मूल्यों का संदेश युवाओं तक पहुंचा सकती है. हालांकि अभी झारखंड सरकार की ओर से टैक्स फ्री करने को लेकर कोई फैसला सामने नहीं आया है. अब देखना होगा कि राज्य सरकार इस मांग पर क्या रुख अपनाती है.