logo

jharkhand weather : बारिश के साथ ओलावृष्टि होगी! जानिए कब से होगा मौसम साफ

mau.jpg

रांचीः
24 घंटे से ज्यादा समय तक बादल छाए रहने के बाद राजधानी का मौसम साफ हो गया है। सुबह से ही धूप खिली है। इस वजह से लोग बसंत पंचमी हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं।  ठंड और बढ़ गयी है। राज्य के उत्तर व मध्य भाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग केंद्र ने अलर्ट जारी कर दिया है।  पांच फरवरी को राज्य के उत्तर-पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। छह फरवरी से मौसम में सुधार हो सकती है। सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा। इसके बाद आसमान साफ हो जायेगा।


 
तापमान गिरने के अनुमान 
राज्य में सबसे ज्यादा बारिश राजमहल में 80 एमएम हुई। बोरियो में भी 64 एमएम दर्ज किया गया। तेज हवा के कारण रात का पारा 5 डिग्री तक गिरने का अनुमान है। रांची सहित पूरे झारखंड में बसंत से एक दिन पहले शुक्रवार की सुबह से ही बादल छाए रहे। गरज के साथ बारिश भी हुई। वहीं शाम में मौसम अचानक से बिगड़ गया। रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में तेज गरज के साथ ओले गिरे। बारिश भी हुई। इसकी वजह से ठिठुरन बढ़ गई। देर रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। 

ओलावृष्टि की भी आशंका है
यह बारिश  पश्चिमी विक्षोभ के कारण को हो रहा है। इसके असर से लगभग पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। उत्तर व मध्य भाग में बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका है। सबसे अधिक बारिश संथाल परगना इलाके में होने की संभावना है।