logo

मेरे पति ज़िंदा होते तो किसी की हिम्मत नहीं होती... सीता सोरेन का छलका दर्द, प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही रोने लगीं

सीता.jpg

जामताड़ा
जामताड़ा में बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन ने प्रेस वार्ता कर कहा कि विधायक इरफान अंसारी मेरे बारे में कई अनाप-शनाप टिप्पणी कर रहे हैं। कभी कह रहे हैं कि हम ओडिशा से आए हैं और झारखंड में क्या कर रहे हैं। उनको तो यह भी बताना चाहिए कि उनके केंद्र में नेतृत्व करने वाली कांग्रेस की आला कमान सोनिया गांधी कहां से आई हैं। उन्होंने आरोप लगया कि नॉमिनेशन के ठीक बाद इरफान अंसारी ने अभद्र टिप्पणी करके सारी हदों को पार कर दिया है।  उन्होंने टिप्पणी कर हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचायी। इससे हमारे सभी आदिवासी महिला वर्गों में रोष है। वो महिलाओं को हमेशा अपमानित करते रहते हैं। यह सब मुझे जानकारी क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्राप्त हुई है।
उन्होंने  आगे कहा कि इरफान अंसारी  ने अमर्यादित भाषा से मेरा अपमान किया है। उनको नहीं पता कि मैं किसी घर से ताल्लुक रखती हूं, मैं किनकी पत्नी हूं मैं किनकी पुत्रवधू हूं।  हमारे ससुर जी शिबू सोरेन ने जामताड़ा की धरती से ही आंदोलन की शुरुआत की थी। हमारे पति ने भी यहीं से आंदोलन शुरू किया था। उसके बाद झारखंड राज्य बिहार से अलग होकर नया राज्य बना। उनके इस बयान के बाद हम उन्हें  माफ नहीं करने वाले हैं।  हमारे समुदाय की महिलाएं इन्हें माफ नहीं करेंगी और उनको आदिवासी गांव की महिलाओं द्वारा गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने दावा किया कि पिछले दिनों जिस तरह से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करके उन्होंने  मेरा अपमान किया है, उसके बाद से पूरे क्षेत्र में इरफान अंसारी का विरोध शुरू हो चुका है।  और उनके ऊपर मुकदमा भी दायर हो चुका है।  जिससे डरकर अब वो सफाई दे रहे हैँ कि मेरा वीडियो काट-छांट कर प्रस्तुत किया जा रहा है। डरकर इरफान अंसारी ने भी मेरे ऊपर झूठा मुकदमा दायर कर दिया है। इरफान अंसारी जैसी मानसिकता रखने वाले लोग जो इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं, उन्हें  इंडिया गठबंधन के द्वारा मंत्री भी बनाया गया है। जिन्होंने इनको मंत्री बनाया है उनका भी यह दायित्व बनता है कि राज्य के मंत्री का क्या अनुशासन होना चाहिए, ये उनको बताएं। मैं इनको बताना चाहती हूं कि आने वाले 20 तारीख को पूरे जामताड़ा विधानसभा की जनता एकमत होकर बीजेपी को वोट देने का काम करेगी। आपको वापस मधुपुर भेजने पर मजबूर करेगी।

Tags - चुनाव चुनाव न्यूज चुनाव ब्रेकिंग विधानसभा चुनाव विधानसभा चुनाव ब्रेकिंग न्यूज विधानसभा चुनाव ब्रेकिंग चुनाव न्यूज लाइव झारखंड चुनाव झारखंड चुनाव न्यूज झारखंड चुनाव अप़डेट विधानसभा चुनाव अपडेट