logo

गुरुजी के स्वास्थ्य में सुधार नहीं

shibuuu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाजरत झामुमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं बताया गया है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत परिवार के अन्य सदस्य भी गुरुजी की तबीयत को लेकर दिल्ली में ही जमे हुए हैं। मालूम हो कि रुटीन चेकअप कराने दिल्ली गए गुरुजी की तबीयत खराब होने पर उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां वह पिछले चार दिनों से वेंटिलेटर पर हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गुरुजी की तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। गुरुजी की तबीयत को लेकर ही हेमंत सोरेन आज रांची नहीं आ सके। वह राजधानी रांची के ऐतिहासिक रथ यात्रा में शामिल नहीं हो सके।

Tags - Shibu Soren Delhi Gangaram Hospital admitted health not improving Hemant Soren