logo

गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई

vida_सोरेन.jpg

रांची
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को विधानसभा परिसर ले आया गया है। जहां राजकीय सम्मान के साथ इन्हें श्रद्धांजलि देकर विदाई दी गई। साथ ही अब उन्हें जनप्रतिनिधियों और अधिकारीयों के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इसके कुछ घंटों बाद उन्हें सड़क मार्ग से होते हुए नेमरा गांव उनके पैतृक आवास ले जाया जायेगा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। 

इस कार्यक्रम में कई दिग्गज नेता लगातार पहुंच रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देकर विदा कर रहे हैं। इस दौरान पूरे राज्य में शोक की भावना व्याप्त रही।
विधानसभा परिसर में शोकाकुल माहौल के बीच दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायकगण, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं विधानसभा सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन को याद किया। उन्होंने दिशोम गुरु को झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन का स्तंभ, आदिवासी अधिकारों का प्रतीक और सामाजिक न्याय का सशक्त प्रहरी बताया।
दिशोम गुरु का निधन झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति मानी जा रही है। झारखंड सरकार द्वारा तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है, जिसके तहत सभी सरकारी कार्यालयों में झंडा आधा झुका रहेगा और शासकीय कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand latest news dishom guru dishom guru news dishom guru latest news shibu soren news shibu soren latest news