द फॉलोअप डेस्क
झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज जारी है। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के अनुसार बुधवार की सुबह उनकी तबीयत थोड़ी बिगड़ गयी थी। लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है। इधर राज्यपाल संतोष गंगवार भी आज गुरुजी का हालचाल लेने गंगाराम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मालूम हो कि कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गंगाराम अस्पताल में इलाजरत गुरुजी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अचानक दिल्ली गए थे। मुख्यमंत्री की पत्नी और गुरुजी की बहु कल्पा सोरेन पहले से दिल्ली में है।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि शिबू सोरेन की तबीयत सुबह में थोड़ी चिंताजनक हो गयी थी। लेकिन बाद में धीरे-धीरे उनके स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है। गुरुजी के पूरी तरह स्वस्थ होने में अभी समय लगेगा। वह रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली गये थे, लेकिन अस्पताल में ही उनकी तबीयत बिगड़ गयी। सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि वह भी गुरुजी से मिलने कल दिल्ली जा रहे हैं।
