द फॉलोअप डेस्क
बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा निवासी प्रवासी मजदूर गुरुचरण महतो की दुबई से सकुशल वतन वापसी हो गई है। साथ ही, जिस ट्रांसमिशन कंपनी में वे कार्यरत थे, उसने तीन महीने की बकाया मजदूरी का भी भुगतान कर दिया है।.jpeg)
जानकारी के अनुसार, गुरुचरण महतो दुबई में पिछले तीन माह से वेतन न मिलने के कारण गंभीर आर्थिक संकट में थे। उन्हें खाने-पीने में भारी दिक्कत हो रही थी। वेतन की मांग करने पर कंपनी प्रबंधन ने उन्हें धमकियां दीं और एक कमरे में बंद कर केवल दिन में एक बार भोजन दिया जाता था।
हताश होकर गुरुचरण महतो ने प्रवासी मजदूरों के हित में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली के माध्यम से एक वीडियो संदेश जारी किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला सामने आने के बाद झारखंड और भारत सरकार सक्रिय हुई और कूटनीतिक स्तर पर पहल करते हुए उनकी रिहाई और वतन वापसी सुनिश्चित कराई।.jpg)
गुरुचरण महतो के सुरक्षित घर लौटने के साथ ही उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।