द फॉलोअप डेस्क:
Jharkhand News: गुमला थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में इस्लामपुर चौक की पंजाबी गली निवासी 26 वर्षीय शोएब अंसारी, राजा कॉलोनी निवासी आदिल अंसारी और पालकोट रोड निवासी अजीत कुमार सोनी शामिल हैं।
झारखंड की खबरों के लिए क्लिक करें
.jpeg)
प्राथमिकी के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, 27 सितंबर को दीपनगर निवासी विमला मिंज ने थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनके घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिये हैं। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गयी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और चोरी का सामान बरामद कर लिया।

आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 15 चांदी के सिक्के, एक सोने की चेन, एक जोड़ी सोने की कान की बालियां, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी की चेन और एक काले रंग का मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी शोएब अंसारी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह जेल जा चुका है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दिनेश कुमार, राकेश कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक सदन हीरो और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। सोमवार दोपहर 2 बजे थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद ने मामले की जानकारी दी।
यह भी पढें: छात्र ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग बड़े उद्देश्य के लिए करेंः राज्यपाल