logo

गुमला में ACB ने BPO हरीश प्रजापति को 6 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार 

पगल्ोत.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला में जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में एसीबी की टीम ने पालकोट प्रखंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए बीपीओ हरीश प्रजापति को 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, मनरेगा योजना के तहत तालाब निर्माण कार्य में जियो टैगिंग करने के नाम पर बीपीओ द्वारा पालकोट के एक लाभुक से रिश्वत की मांग की जा रही थी। लाभुक ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर बीपीओ को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। इस कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया है। प्रखंड कर्मियों में दहशत का माहौल है। एसीबी की टीम आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Tags - Gumla Palkot Harish Prajapati ACB Bribe Corruption MGNREGA