logo

गुमला में जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज़, 12 प्रखंडों की टीमें मैदान में

gumla_FOOTBALL.jpg

गुमला 

झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ गुरुवार को संत इग्नेशियुस उच्च विद्यालय के जुबली स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर DDC अनिमेश रंजन एवं विशिष्ट अतिथि नूर आलम खां शामिल हुए। वहीं उप विकास आयुक्त अनिमेश रंजन ने विधिवत रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डीडीसी अनिमेश रंजन ने सभी खिलाड़ियों से अनुशासन एवं टीम भावना के साथ खेलने का आग्रह करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान एडीपीओ ज्योति खलखो, सहायक अभियंता शमशाद अली, एपीओ अमर प्रकाश टूटी, बीपीओ दिलदार सिंह तथा लाल चंद्र शेखरनाथ शहदेव सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन

उद्घाटन के बाद अतिथियों ने जिले के सभी 12 प्रखंड स्तरीय विजेता टीमों के खिलाड़ियों से परिचय करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के मैच संत इग्नेशियुस उच्च विद्यालय के जुबली स्टेडियम एवं ग्राउंड-बी में आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-17 बालक वर्ग के मुकाबले खेले गए। 3 जुलाई को अंडर-17 बालिका वर्ग तथा 4 जुलाई को अंडर-15 बालक वर्ग के मैच आयोजित होंगे। प्रतियोगिता में जिले के सभी 12 प्रखंडों की विजेता टीमें भाग ले रही हैं। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, खिलाड़ियों में खेल भावना का विकास करना तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करना है।

Tags - Jharkhand Education Project Subroto Mukherjee Football Tournament 2026-27 District Level Football Competition Jharkhand School Games