logo

सड़क सुरक्षा को लेकर गुमला में प्रशासन हुआ सख्त, 88 वाहनों पर कार्रवाई, 1.35 लाख का जुर्माना

fhknejn.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से आज सोमवार को एक विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में मोटरयान निरीक्षक (MVI) प्रदीप कुमार तिर्की के नेतृत्व में यह अभियान रायडीह थाना क्षेत्र के पतराटोली में संचालित हुआ।
अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट चलाने एवं ट्रिपल राइडिंग जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कारवाई की गई। साथ ही वाहन से संबंधित अनिवार्य कागज़ात जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, परमिट, रोड टैक्स एवं पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) प्रमाणपत्र के अभाव में पकड़े गए वाहनों पर भी तुरंत कार्रवाई की गई। मालवाहक वाहनों में ओवरलोडिंग तथा सड़क सुरक्षा के लिए खतरनाक प्रेशर हॉर्न एवं मल्टी-टोन हॉर्न का उपयोग करने के मामलों पर भी सख्ती बरती गई।
इस सघन जांच अभियान में कुल 88 उल्लंघनकर्ताओं पर कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई तथा ₹1,35,500/- (एक लाख पैंतीस हजार पांच सौ रुपये) का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान नियम तोड़ने वालों को कड़े शब्दों में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। जिले में सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था स्थापित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भविष्य में भी इस तरह के नियमित अभियान चलाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और कठोर कदम उठाए जाएंगे। जिले के आम जनता से अपील है कि स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखते हुए यातायात नियमों का पालन करें।



 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest updates Jharkhand latest jharkhand News jharkhand News in hindi Gumla Updates latest Gumla news Gumla news Updates Gumla News Updates jharkhand news Updates Gumla News in Hindi