logo

टेंडर हार्ट में 5 दिवसीय समर कैंप हुआ गुलजार, मस्ती के साथ हुनरमंद बनेंगे बच्चे

01120.jpg

द फॉलोअप डेस्क
टेंडर हार्ट में 5 दिवसीय समर कैंप का बुधवार को जोरदार आगाज हुआ। 17 से 21 मई तक चलने वाले इस समर कैंप में 15 स्कूलों के करीब 350 बच्चे भाग ले रहे हैं। पांच दिनों तक चलने वाले कैंप में बच्चों को डांस-म्युजिक व मस्ती करने का मौका तो मिलेगा ही साथ ही जिम्मेदार नागरिक बनाने के साथ उन्हें हुनरमंद बनाने की भी कोशिश की जाएगी। कैंप के पहले दिन की शुरुआत जुम्बा एवं योगा से हुआ। इसके बाद सभी बच्चों ने विभिन्न एडवेंचर स्पोर्ट्स, डांस, गाना के साथ कुकिंग विद आउट फायर सीखा। विद्यालय के निदेशक सुधीर तिवारी ने बताया कि समर कैंप जैसे आयोजन बच्चों के लिए अतिआवश्यक है। यहां बच्चों के अंदर सीखने की प्रवृति बनती है। उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। उनका समग्र विकास होता है। वहीं, प्राचार्या उषा किरण झा ने कहा कि कैंप में बच्चों में नई सोच विकसित होती है। इससे बच्चों का शारीरिक व मानसिक सामाजिक और संवेदनात्मक विकास होता है। समर कैंपस भी बच्चों की स्किल डेवलप करने के लिए काफी फायदेमंद है।

बच्चों को कराया गया कम्युनिटी विजिट
कैंप में मस्ती के साथ बच्चों को जिम्मेदार नागरिक के गुण डेवलप करने की भी पहल हो रही है। उनेमं सामाजिक जिम्मेवारियों का ज्ञान विकसित करने के लिए कम्युनिटी विजिट भी करवाया गया। इस दौरान बच्चों ने करीब 150 महिलाओं के बीच छाता का वितरण किया। इस दौरान सभी बच्चे काफी भावुक नजर आए। दिन के अंत में सभी बच्चों ने साथ खाना खाया एवं सभी ने खूब मस्ती किया


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT