logo

जमशेदपुर : गुलमोहर हाई स्कूल की प्रिंसिपल प्रीति सिन्हा को 'द दोरोजियो अवार्ड 2025' से किया जाएगा सम्मानित

eqr56bq.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर स्थित गुलमोहर हाई स्कूल की प्रिंसिपल प्रीति सिन्हा का चयन 'द दोरोजियो अवार्ड 2025' के लिए किया गया है। यह चयन CISCE बोर्ड द्वारा किया गया है। उन्हें यह प्रतिष्ठित अवार्ड लीडरशिप कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जाएगा। यह अवार्ड प्रीति सिन्हा को 21 नवंबर 2025 को चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली नेशनल प्रिंसिपल कांफ्रेंस में दिया जाएगा। अवार्ड के रूप में उन्हें एक लाख रुपये का कैश पुरस्कार, 22 कैरेट सोने का 24 ग्राम का मेडल और कई अन्य उपहार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
प्रीति सिन्हा ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर एक अभिनव पहल शुरू की है। उन्होंने "हैप्पीनेस ट्रैकर" की शुरुआत की, जिसके तहत हर बुधवार को बच्चों के मानसिक स्थिति का मूल्यांकन किया जाता है। इसमें विशेष रूप से उन बच्चों को टारगेट किया जाता है जो या तो अत्यधिक चुप रहते हैं या फिर अधिक आक्रामक हो जाते हैं। यह पहल अप्रैल 2025 से शुरू की गई थी और इसके परिणामस्वरूप 6 महीने में 6 प्रतिशत बच्चों में सुधार देखा गया। प्रीति सिन्हा के अनुसार, बच्चों के उदास रहने का मुख्य कारण उनके माता-पिता के बीच खराब संबंध होते हैं, जिससे बच्चों पर कम ध्यान दिया जाता है और वे मोबाइल या अन्य नकारात्मक चीजों की लत में फंस जाते हैं। यही कारण है कि वे अधिक आक्रामक हो जाते हैं।


 

Tags - latest Jamshedpur News Gula news Updates latest Jamshedpur News Jamshedpur News in hindi latest Jamshedpur Updates latest Jamshedpur news Jamshedpur updates in hindi Latest updates latest jharkhand News Jharkhand News updates Jamshedpur updates