logo

गिरिडीह : बारिश से पालमो गांव में गार्डवाल ढहा, पुलिया भी क्षतिग्रस्त

गिरिडीह.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब ग्रामीण इलाकों में भी साफ दिखने लगा है। सदर प्रखंड अंतर्गत गिरिडीह पंचायत के पालमो गांव में बारिश के कारण जगदीश साव के घर के सामने बना गार्डवाल बह गया है। वहीं पास स्थित पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थिति इतनी गंभीर है कि अगर बारिश इसी तरह जारी रही तो मकान पर भी सीधा खतरा मंडरा सकता है, क्योंकि घर गार्डवाल के बिल्कुल नजदीक है।
घटना की जानकारी मिलते ही पालमो पंचायत के मुखिया पति सुरेंद्र प्रसाद यादव मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभाग को गार्डवाल के बह जाने की सूचना दी और प्रभावित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि इस इलाके में बारिश के बाद जलप्रवाह काफी तेज हो जाता है, जिसकी वजह से गार्डवाल और पुलिया जैसे निर्माण अक्सर प्रभावित होते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि बारिश के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



 

Tags - latest GiridiH news Rain in giridih Giridih rain news latest Giridih news monsoon in Giridih latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest updates jharkhand News updates Latest updates