logo

झारखंड के निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन : अरविंद ने जीता गोल्ड, ऋषभ ने किया डबल सिल्वर अपने नाम

सा्ोत1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के निशानेबाज़ अरविंद और ऋषभ ने चतरा राइफल क्लब के लिए बड़ी सफलता हासिल की है। अरविंद ने गोल्ड मेडल, जबकि ऋषभ ने डबल सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह उपलब्धि 26 से 29 सितंबर 2024 तक आसनसोल में आयोजित 8वीं ईस्ट जोन राइफल चैंपियनशिप में हासिल की गई, जिसमें 6 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर, चतरा राइफल क्लब के कई खिलाड़ियों ने प्री-नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। क्लब के संचालक नीतीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 


प्री-नेशनल के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ी:
- तानु कुमारी (राइफल शूटर)
- पृथ्वीराज (राइफल शूटर)
- फरहान अख्तर (राइफल शूटर)
- फइक अख्तर (राइफल शूटर)
- आयुषी सिंह (राइफल शूटर)
- ऋषभ झा (राइफल शूटर)
- स्नेहा कुमारी (पिस्टल शूटर)
- विवेक राज (राइफल शूटर)
- ईशा रानी लिंडा (राइफल शूटर)

Tags - Chatra Rifle Club Rifle Jharkhand 8th East Zone Rifle Championship