रांची:
रांची में रथयात्रा को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। 2 साल बाद इसका आयोजन किया जा रहा है। इस बार रथ यात्रा में आम लोग भी शामिल हो पाएंगे। इस साल 40 फीट ऊंची रथ का निर्माण किया गया है। जगन्नाथपुर में रथयात्रा के दौरान 10 दिनों तक मेला लगेगा। इस मेले में आने वाले लोगों को कई चीज आकर्षित करती है। मिठाइयों में बालूशाही खाजा की मेले में जबरदस्त मांग होती है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:
रथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। एक जुलाई को रथ यात्रा और 10 जुलाई को घुरती रथ के दौरान ट्रैफिक रूट में बदलाव होगा। इसके लिए ट्रैफिक एसपी ने आदेश जारी किया है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से 50 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए रूटमैप और पार्किंग स्थल तय कर लिए गए हैं।

सभी तीर्थों का फल मिलता है
अषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि यानी आज (01 जुलाई) को रथ यात्रा निकाली जाएगी. इस पर्व के बारे में लोगों का मानना है कि इसमें बड़े सौभाग्य वालों को ही शामिल होने का मौका मिलता है. मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों को सभी तीर्थों का फल मिल जाता है।