logo

विश्व आदिवासी दिवस पर लातेहार में भव्य कार्यक्रम, बंधु तिर्की बोले- संस्कृति और परंपरा ही आदिवासियों की पहचान है

LATEHAR0123.jpg

लातेहार
लातेहार जिला मुख्यालय में आज विश्व आदिवासी दिवस बड़े हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षा मंत्री एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री बंधु तिर्की ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
अपने उद्बोधन में बंधु तिर्की ने कहा कि, “आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपरा ही उसकी असली पहचान है। यह दिन हमें हमारी जड़ों की याद दिलाता है और हमें अपनी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने तथा अगली पीढ़ियों तक पहुँचाने की प्रेरणा देता है।” उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासी समाज की गौरवशाली परंपराएं और अधिकार किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने चाहिए, और इनकी रक्षा हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।


इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मो० मोजीबुल्लाह, बिनोद उरांव, रंथु उरांव, मुनेश्वर उरांव, गुंजन उरांव और सेलेसटीन कुजूर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर जनजातीय संस्कृति की झलकियां प्रस्तुत की गईं और पारंपरिक नृत्य एवं गीतों से माहौल जीवंत हो उठा।
कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देना था, बल्कि उनके संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक योगदान को भी रेखांकित करना था। स्थानीय लोगों ने इस आयोजन को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे यह दिन ऐतिहासिक बन गया।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest