रांची
प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षा तैयारी संस्थान मोशन रांची के विस्तारित एवं आधुनिक परिसर का आज भव्य उद्घाटन भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ द्वारा किया गया। यह नया परिसर श्री राम नियोटिया बिल्डिंग, द्वितीय तल, लालपुर, रांची में स्थापित किया गया है। इस अवसर पर मोशन रांची के सेंटर चेयरमैन श्री महेंद्र अग्रवाल, डायरेक्टर श्री कृष्णा अग्रवाल, को-डायरेक्टर सुश्री सृष्टि डालमिया, सेंटर हेड श्री नीरज कुमार सहित मोशन की पूरी टीम उपस्थित रही। उद्घाटन समारोह के दौरान संस्थान के पदाधिकारियों ने छात्रों एवं अभिभावकों को आश्वस्त किया कि मोशन रांची विद्यार्थियों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करता रहेगा, ताकि वे अपने सपनों के इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्राप्त कर सकें। संस्थान ने अपने प्रसिद्ध संकल्प "मोशन है तो भरोसा है" को दोहराते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

मोशन रांची ने अपनी यात्रा 18 फरवरी 2020 को मात्र 67 विद्यार्थियों के साथ प्रारंभ की थी। आज वर्ष 2026 में संस्थान 450 से अधिक विद्यार्थियों के साथ सफलता की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। लगातार उत्कृष्ट परिणामों और विद्यार्थियों के विश्वास के बल पर मोशन रांची शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है। नए परिसर के उद्घाटन के साथ संस्थान आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं, बेहतर अधोसंरचना एवं उन्नत शिक्षण वातावरण के माध्यम से छात्रों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।