द फॉलोअप डेस्क, रांची
झारखंड की राजनीती से बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री आवास में महागठबंधन की बैठक हो रही है. बैठक में महागठबंधन के सभी घटक दल शामिल हुए हैं. बता दें झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी के मंत्री, विधायक इस बैठक में शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार यह बैठक डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर रखा गया है. जिसमें प्रत्याशी को लेकर चर्चा हो सकती है. साथ ही साथ चुनावी रणनीतियों पर भी विचार विमर्श किया जा सकता है. यह बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हो रही है.

5 सितंबर को है डुमरी उपचुनाव
बता दें की आगामी 5 सितंबर को डुमरी विधानसभा में उपचुनाव होगा. जिसे लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जिसकी अंतिम अंतिम तिथि 18 सितंबर रखी गई है. फिलहाल सत्ता पक्ष की ओर से डुमरी उपचुनाव के प्रत्याशी के रूप बेबी देवी चुनाव लड़ेंगी. ज्ञात हो की पूर्व मंत्री सव. जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को मंत्री पद का शपथ दिलाया गया था. तो इससे लगभग यह तय माना जा रहा है की बेबी देवी ही डुमरी में प्रत्याशी रहेंगी. वहीं अगर विपक्ष यानी NDA की बात की जाये तो. अब तक उनकी ओर से प्रत्याशी घोषणा नहीं की गई है.

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N