logo

राज्यपाल फहराएंगे मोरहाबादी में तिरंगा, राजभवन में इस बार नहीं होगा 'At Home' कार्यक्रम

SANTOSHGAGUAR.jpg

द फॉलोअप डेस्क
स्वतंत्रता दिवस-2025 के अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को राज्य सरकार ने मोरहाबादी में ध्वजारोहण करने के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसे उन्होंने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस वर्ष मोरहाबादी में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राजकीय समारोह में राज्यपाल गंगवार ध्वजारोहण करेंगे।
प्रत्येक वर्ष की परंपरा के अनुसार, राज्यपाल स्वतंत्रता दिवस के दिन उपराजधानी दुमका में और मुख्यमंत्री मोरहाबादी में ध्वजारोहण करते हैं। लेकिन इस बार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता और दिशों गुरु शिबू सोरेन के निधन के कारण मोरहाबादी में ध्वजारोहण नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री इस समय अपने पैतृक गांव नेमरा में अपने पिता के श्राद्ध कर्म में जुटे हैं।
इस परिस्थिति में, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मोरहाबादी में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी स्वीकार की है। इसके साथ ही, इस साल राजभवन में आयोजित होने वाले पारंपरिक 'At Home' कार्यक्रम को भी राज्यपाल ने गुरुजी के सम्मान में रद्द करने का निर्णय लिया है।

 

Tags - Ranchi independence Dau 2025 latest independence Day News Santosh gangwar independence Day news independence Day news latest RanchI news ranchI news Updates latest Ranchi news ranchi news Updates ranchI news updates latest jharkhand news jharkha