logo

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुमला में सरस्वती धाम भवन का किया लोकार्पण

hhdd.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एक दिवसीय दौरे पर गुमला जिला के रायडीह प्रखंड के भलमंडा में सरस्वती शिशु विद्यालय परिसर में बने 236 वाँ सरस्वतीधाम लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। इस भवन का निर्माण दुर्गम इलाकों में रहने वाले गरीब छात्रों के लिए किया गया है। इस भवन का निर्माण मातुश्री काशीबा हरिभाई गोटी चेरिटेबल ट्रस्ट सूरत गुजरात द्वारा किया गया है।

इस तरह के भवनों के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले केशुभाई हरिभाई गोटी ने बताया कि ये चिंता का विषय है कि हम केवल गरीबों के लिए बात करते है लेकिन उनके लिए कुछ करते नहीं है और इसी सोच को बदलने के उद्देश्य से पूरे देश में 351 सरस्वतीधाम निर्माण करने का लक्ष्य रखा है। जिसमें यह 238वां भवन है।

केशुभाई हरिभाई गोटी ने बताया कि इस भवन के निर्माण में जो पैसा लगता है उसका आधा वे देते है जबकि बाकी आधा राशि समाज के अन्य लोग मिलकर देते है। उनकी यह सोच है कि सुदूरवर्ती इलाके में रहने वाले गरीब बच्चों को पढ़ने का एक अच्छा माहौल मिले और इसी उद्देश्य से यह काम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिला के डीसी प्रेरणा दीक्षित एसपी सहित कई पदाधिकारियों के साथ ही काफी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे। वहीं इस कार्यक्रम में आए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि आज भी समाज में केशुभाई जैसे लोग है और ये समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि आज लोगों को इसी तरह से अपने क्षमता के अनुसार समाज को बहुत कुछ देने की आवश्यकता है तभी जाकर समाज का स्वरूप बेहतर हो पाएगा।

Tags - Jharkahnd news Jharkhand latest news jharkhand breaking news gumla news santosh gangwar Jharkhand governor gumla latest news trending news