द फॉलोअप डेस्क
रांची के ATI बिल्डिंग में लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपना मतदान किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अवश्य अपने मताधिकार का प्रयोग करें। राज्यपाल ने कहा कि मतदाता यह स्वयं तय करें कि किसे वोट देना है, लेकिन स्थानीय नगर निकायों में मतदान करके यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम ऐसे प्रतिनिधियों का चुनाव करें जो हमारे क्षेत्र और प्रदेश के विकास और भलाई की चिंता करें।
.jpeg)