logo

राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्रों से कहा : CM हेमंत की बात पर भरोसा रखें, आपकी समस्याओं पर सरकार गंभीर

SANTOSH009.jpg

रांची 

विश्व आदिवासी दिवस पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने जो कहा है छात्र उस पर भरोसा रखें। वे आपकी समस्याओं को लेकर गंभीर हैं। आपको शिकायत का कोई मौका नहीं मिलेगा। मैं हर वक्त आपके साथ हूं। 
बता दें कि इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन ने छात्रों से  अपील करते हुए कहा कि आपको राजनीतिक क्षत्र-छाया की जरूरत नहीं है। न मेरी पार्टी और न ही किसी दूसरी पार्टी से संरक्षण की जरूरत है। आपकी मांगें आपका अधिकार हैं। सरकार आपके साथ है। हर वैधानिक मांग पर पारदर्शिता के साथ काम होगा। न्याय सिर्फ होगा नहीं, वह दिखेगा भी। वहीं, राज्यपाल ने कहा, छात्र समस्याओं को लेकर मेरे पास भी आ सकते हैं। 

दोषी को कठोर से कठोर दंड मिलेगा

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जो भी दोषी हैं, उन्हें कठोर से कठोर दंड मिलेगा। उन्होंने युवाओं से कहा कि युवाओं को दिग्भ्रमित किया जा रहा है और इसमें बड़े-बड़े लोग लगे हुए हैं। उन्होंने युवाओं से निर्भीक होकर सरकार के पास आने की अपील करते हुए कहा कि सरकार उनकी जरूरत और अपेक्षाओं के अनुरूप चीजें तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि नौजवानों को डराया और धमकाया जा रहा है। सीएम ने कहा कि वह भी कोई बूढ़े नहीं हैं, युवाओं की चिंता उनकी चिंता है और उनके साथ पारदर्शिता के साथ न्याय होगा।

Tags - Santosh Gangwar Hemant Soren Student Issues Jharkhand Governor Student Protest