logo

मंत्री रामदास सोरेन का हाल जानने दिल्ली पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार

jh_g.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रबंधन से उनके उपचार की प्रगति और वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली। 
चिकित्सकों से मिलने के बाद राज्यपाल ने रामदास सोरेन के परिजनों से भी भेंट की और कहा कि हम सभी ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।
गौरतलब है कि मंत्री रामदास सोरेन बीते शनिवार 2 अगस्त को अपने घर के बाथरूम में गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इस घटन में उनके सिर और हाथ में चोटें आई थी। वहीं बहुत ज्यादा खून बह जाने और सिर में ब्लड क्लॉटिंग की कारण 2 अगस्त को ही एयरलिफ्ट कर जमशेदपुर से दिल्ली इलाज के लिए ले जाया गया था। और तब से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा रामदास सोरेन के स्वास्थ्य पर लगातार नज़र रखा जा रहा है। 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update ramdas soren update ramdas soren news jharkhand governor santosh gangwar jharkhand governor news minister ramdas soren health update